इटखोरी थानेदार के खिलाफ मारपीट व परेशान करने का आरोप हेडलाइन…एसपी ने जांच का आदेश दिया चतरा . एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के खिलाफ जांच का आदेश डीएसपी प्रवीण सिंह को दिया है़ साथ ही कहा है कि जांच में दोषी पाये जाने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी़ थाना प्रभारी पर निर्दोष ग्रामीणों के साथ मारपीट करने, रात में परेशान करने का आरोप है़ इसकी शिकायत विधायक गणेश ने एसपी से की थी़ एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच करने का आदेश दिया है़ दुकानदार के साथ मारपीट इटखोरी. पुलिस ने बुधवार की रात में भी चौक-चौराहों तथा ठेलों के पास खड़े कुछ लोगों के साथ मारपीट की. अारोप है कि इस दौरान वाइन दुकान के सेल्स मैनेजर सकलदेव राम की पिटाई कर दी गयी. सकलदेव राम ने कहा कि- मैं अपनी दुकान में बैठा था. तभी रात 8.27 बजे पिटाई की जाने लगी तथा दुकान बंद करने को कहा गया. धनखेरी चौक के पास पारा शिक्षक रंजीत कुमार यादव की भी पिटाई की गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि जब तक आचार संहिता लागू है, तब तक चौक चौराहों पर अड्डाबाजी नहीं करने की हिदायत दी गयी है. पुलिस के सामने खुलेआम बैठकबाजी होती रहती है. शराब दुकानदार को आठ बजे बंद करने की हिदायत दी गयी थी. फिर भी अवहेलना की जा रही है.
इटखोरी थानेदार के खिलाफ मारपीट व परेशान करने का आरोप
इटखोरी थानेदार के खिलाफ मारपीट व परेशान करने का आरोप हेडलाइन…एसपी ने जांच का आदेश दिया चतरा . एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के खिलाफ जांच का आदेश डीएसपी प्रवीण सिंह को दिया है़ साथ ही कहा है कि जांच में दोषी पाये जाने पर थाना प्रभारी के खिलाफ […]
