...638 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

…638 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज सिमरिया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ प्रखंड में 67 हजार 232 मतदाता 638 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला करेंगे. प्रखंड से जिला परिषद के लिए 13, मुखिया के 126, पंसस के 87 व वार्ड सदस्य के […]

…638 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज सिमरिया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ प्रखंड में 67 हजार 232 मतदाता 638 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला करेंगे. प्रखंड से जिला परिषद के लिए 13, मुखिया के 126, पंसस के 87 व वार्ड सदस्य के लिए 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है़ मतदान को लेकर 216 बूथ बनाया गया है़ जिसमें अति संवेदनशील 131, संवेदनशील 70 तथा सामान्य 15 बूथ शामिल है़ इसके अलावा 10 कलस्टर बनाया गया है़ शांतिपूर्ण मतदान के लिए 216 पुलिस पदाधिकारी, 417 हवलदार, तथा 1668 आरक्षी बल तैनात किया गया है़ चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है़ जहां से निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ व बीडीओ मतदान के पल-पल की जानकारी लेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >