23 से मिलेगा पंचायत चुनाव का नामांकन फार्म

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चार प्रखंडों में पहले चरण का पंचायत चुनाव 22 नवंबर को होगा. इसमें विष्णुगढ़, टाटीझरिया, चुरचू और डाडी प्रखंड में चुनाव होना है. नामांकन को लेकर 23 अक्तूबर से नामांकन फार्म मिलेगा. नामांकन 26 से 30 अक्तूबर तक होगा. स्क्रूटनी 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक होगी. नाम वापसी तीन […]

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चार प्रखंडों में पहले चरण का पंचायत चुनाव 22 नवंबर को होगा. इसमें विष्णुगढ़, टाटीझरिया, चुरचू और डाडी प्रखंड में चुनाव होना है. नामांकन को लेकर 23 अक्तूबर से नामांकन फार्म मिलेगा. नामांकन 26 से 30 अक्तूबर तक होगा. स्क्रूटनी 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक होगी. नाम वापसी तीन नवंबर से चार नवंबर तक होगा. पांच नवंबर को चुनाव चिह्न मिलेगा. चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशी को अपना फोटो पहचान पत्र लाना होगा.
वार्ड सदस्य व मुखिया का नामांकन फार्म प्रखंड कार्यालय में मिलेगा. वार्ड सदस्य का नामांकन बीडीओ करेंगे. मुखिया का नामांकन सीओ करेंगे. पंचायत समिति सदस्य का नामांकन फार्म एसडीओ कार्यालय में मिलेगा. इनका नामांकन भी एसडीओ करेंगे. जिला परिषद सदस्य का नामांकन फार्म जिला पंचायती राज कार्यालय में मिलेगा. जिप सदस्य का नामांकन अपर समाहर्ता के समक्ष होगी.
फार्म के दाम : वार्ड सदस्य के लिए नामांकन फार्म शुल्क 100 रुपये, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य का नामांकन फार्म 250 रुपये, जिप सदस्य का नामांकन फार्म 500 रुपये में मिलेगा. इन सभी चार पदों पर एसटी, एससी, ओबीसी वन और महिला प्रत्याशियों के लिए शुल्क की आधी राशि में फार्म मिलेगा.
प्रथम चरण में होनेवाले चुनाव के लिए सभी प्रखंडों में मतदाता सूची विक्रय केंद्र बनाया गया है. जहां कोई भी व्यक्ति राशि देकर मतदाता सूची प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >