दुर्गा मंडप में दर्शन करने पहुंचे भक्त

दुर्गा मंडप में दर्शन करने पहुंचे भक्त 20पदमा1 में- पदमा में विद्युत लाइट से सजा गेट20पदमा2 में- दुधिया रौशनी से जगमगाता पूजा पंडालपदमा. प्रखंड के कई स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से हो रही है. प्रखंड के पदमा बाजार, सूर्यपुरा चौक सहित अन्य जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. […]

दुर्गा मंडप में दर्शन करने पहुंचे भक्त 20पदमा1 में- पदमा में विद्युत लाइट से सजा गेट20पदमा2 में- दुधिया रौशनी से जगमगाता पूजा पंडालपदमा. प्रखंड के कई स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से हो रही है. प्रखंड के पदमा बाजार, सूर्यपुरा चौक सहित अन्य जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. श्रद्धालु विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा- अर्चना में लीन हैं. पंडालों में बज रहे भक्ति गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रात के समय विद्युत लाइट की खूबसूरती देखते ही बनती है. पूजा पंडालों में आनेवाले श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं. पदमा बाजार में अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष अनुज कुमार एवं सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >