बीएसए ए टीम चैंपियन बनी

बीएसए ए टीम चैंपियन बनी 18 बरही 01 पुरस्कार प्रदान करते हुए डॉ हरेराम पांडेय बरही़ हजारीबाग ए डिवीजन फुटबॉल लीग का बरही अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच बरही बीएसए की ए टीम व बी टीम के बीच खेला गया़ जिसमें ए टीम ने बी टीम को 2-1 से पराजित कर चौपिंंयन बनी. मैच […]

बीएसए ए टीम चैंपियन बनी 18 बरही 01 पुरस्कार प्रदान करते हुए डॉ हरेराम पांडेय बरही़ हजारीबाग ए डिवीजन फुटबॉल लीग का बरही अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच बरही बीएसए की ए टीम व बी टीम के बीच खेला गया़ जिसमें ए टीम ने बी टीम को 2-1 से पराजित कर चौपिंंयन बनी. मैच बरही प्रखंड मैदान पर खेला गया़ मैच का उदघाटन बरही बीडीओ विवेक कुमार ने किया़ विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार प्लस टू उच्च विद्यालय बरही के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ हरेराम पांडेय, बरही व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी व अधीर सिंह ने प्रदान किया़ मौके पर बीएसए के अब्दुल मन्नान वारसी, नौशाद अहमद, बलराम केशरी, रमेश श्रीवास्तव, लव कुमार, रोशन राणा, नवीन कुमार आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >