कोडरमा में सिर्फ पांच मिनट रुके सीएम -बिहार से चुनाव प्रचार कर रांची लौटने के दौरान कोडरमा उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, गार्ड आॅफ ऑनर दिया गयाफोटो – 18 कोडपी 11भाजपा कार्यकर्ताओं को स्टेडियम जाने से रोकती पुलिस फोटो – 18 कोडपी 13मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार करते डीसी, एसपी व अन्यफोटो – 18 कोडपी 14सीएम के इंतजार में बैठे जिप अध्यक्ष महेश रायफोटो – 18 कोडपी 15सीएम के स्वागत के लिए खड़े भाजपा कार्यकर्ता फोटो – 18 कोडपी 16सीएम का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को महज पांच मिनट के लिए कोडरमा पहुंचे. इस दौरान जिला प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम श्री दास का स्वागत किया. सीएम रघुवर दास बिहार में चुनाव प्रचार के बाद पटना से रांची जाने के क्रम में स्थानीय बागीटांड़ स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और महज पांच मिनट के बाद दूसरे हेलीकॉप्टर से रांची निकल पड़े. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव, बरही विधायक मनोज यादव, उपायुक्त छवि रंजन, डीआइजी उपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिन्हा, जिप अध्यक्ष महेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश राम आदि ने उनका स्वागत किया़ कार्यक्रम इतना कम समय के लिए था कि मुख्यमंत्री मीडिया से भी रूबरू नहीं हो पाये़ मौके पर एएसपी नौशाद आलम, डीएसपी कर्मपाल उरांव, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, एसी मुकुंद दास, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, डीपीआरओ राहुल भारती, सीएस मधुबाला राणा, डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता, भाजपा के वरीय नेता रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, डॉ नरेश पंडित, बीरेंद्र सिंह, शिवेंंद्र नारायण सिन्हा, साजिद हुसैन लल्लू, गोपाल कुमार गुतुल आदि थे. गार्ड ऑफ ऑनर दिया गयासीएम रघुवर दास को मेजर सार्जेंट के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. सीएम की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे. धरी रह गयी तैयारी, सीएम के स्वागत करने से कई रहे वंचित सीएम रघुवर दास के आगमन शाम चार बजे तथा रांची रवानगी का 4.20 निर्धारित था, मगर सीएम शाम 5.10 बजे पहुंचे और पांच मिनट के अंदर दूसरे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो गये. इस कारण सीएम के स्वागत के लिए घंटों खड़े पार्टी कार्यकर्ता सही ढंग से उनका स्वागत भी नहीं कर पाये. अफरा-तफरी के बीच कुछ ही लोग सीएम को बुके दे पाये़ पुलिस ने कार्यकर्ताओं व मीडियाकर्मियों को स्टेडियम जाने से रोकासीएम के कोडरमा आगमन की सूचना पाकर बागीटांड़ स्टेडियम पहुंचे पार्टी जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, वरीय नेता रमेश सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने परिसदन के मुख्य गेट पर ही कुछ देर के लिए रोक दिया. मीडिया कर्मियों को भी स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. मामले की जानकारी होने पर एएसपी नौशाद आलम ने पुलिस अधीक्षक से बात कर सभी को स्टेडियम में जाने दिया.
कोडरमा में सर्फि पांच मिनट रुके सीएम
कोडरमा में सिर्फ पांच मिनट रुके सीएम -बिहार से चुनाव प्रचार कर रांची लौटने के दौरान कोडरमा उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, गार्ड आॅफ ऑनर दिया गयाफोटो – 18 कोडपी 11भाजपा कार्यकर्ताओं को स्टेडियम जाने से रोकती पुलिस फोटो – 18 कोडपी 13मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार करते डीसी, एसपी व अन्यफोटो – 18 […]
