तीन साल से खा रही है जंग अब होगा अफसरों पर केस

हजारीबाग : नगर निगम में बॉबकेट मशीन की खरीदारी में संलिप्त पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज होगा. इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ट ने हजारीबाग उपायुक्त को पत्र लिखा है. क्या है मामला: नगर निगम बोर्ड के तत्कालीन निगम अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी ने वर्ष 2016 में दो बॉबकेट […]

हजारीबाग : नगर निगम में बॉबकेट मशीन की खरीदारी में संलिप्त पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज होगा. इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ट ने हजारीबाग उपायुक्त को पत्र लिखा है.

क्या है मामला: नगर निगम बोर्ड के तत्कालीन निगम अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी ने वर्ष 2016 में दो बॉबकेट मशीन की खरीदारी की थी. इस पर बाजार मूल्य से करीब 84 लाख रुपये अधिक खर्च किया गया था. मशीन की आपूर्ति मेसर्स के एसोसिएट लेरापुर कंपनी, धनबाद ने की थी. निगम यह राशि नागरिक सुविधा कोष से उपलब्ध करायी थी.
नगर निगम बोर्ड ने उस समय बॉबकेट मशीन की अनुपयोगिता और अधिक दर बता 31 नवंबर 2016 की बोर्ड की बैठक में भुगतान पर रोक लगाया था. इसके बाद यह मामला न्यायालय पहुंचा. इसके बावजूद बॉबकेट मशीन की खरीदारी का भुगतान निगम ने कर दिया. दो बॉबकेट मशीन के साथ दो झाडू लगाने वाली मशीन, एक रॉक कट्टर, दो डस्टबीन उठानेवाले लोहे की पकड़ खरीदी गयी थी. इसका उपयोग अाज तक नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >