छात्रा ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच

हजारीबाग : शहर के जबरा रोड स्थित एक लॉज की छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. पुलिस जांच में जुट गयी है. आवेदन के अनुसार छात्रा ने गिरिडीह के युवक श्यामसुंदर कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोपी युवक और पीड़िता जबरा रोड स्थित […]

हजारीबाग : शहर के जबरा रोड स्थित एक लॉज की छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. पुलिस जांच में जुट गयी है. आवेदन के अनुसार छात्रा ने गिरिडीह के युवक श्यामसुंदर कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

आरोपी युवक और पीड़िता जबरा रोड स्थित अलग-अलग लॉज में रह कर पढ़ाई करते हैं. पुलिस के अनुसार मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगा. इधर, कोर्रा पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा है. हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >