बच्चों में मॉडल से समझाया विज्ञान

हजारीबाग :केडी चिल्ड्रेन एकेडमी उवि हजारीबाग में शनिवार को विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विभावि के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ डीएन साधु ने किया. उन्होंने बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल और हस्तकला की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया. वर्ग एक से दशम तक के विद्यार्थियों ने दो दर्जन से अधिक […]

हजारीबाग :केडी चिल्ड्रेन एकेडमी उवि हजारीबाग में शनिवार को विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विभावि के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ डीएन साधु ने किया. उन्होंने बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल और हस्तकला की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया. वर्ग एक से दशम तक के विद्यार्थियों ने दो दर्जन से अधिक मॉडल बनाये. जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन, भूगोल विषय के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, वायु व जल प्रदुषण, सौर ऊर्जा से सिंचाई समेत कई मॉडल प्रस्तुत किये.

प्राचार्या मीनू गुप्ता ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल से उनके वैज्ञानिक सोच व प्रदूषण से निजात दिलाने की मुहिम को बल मिलता है. विद्यालय अध्यक्ष रवींद्र नाथ ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. निर्णायक मंडली ने बेहतर मॉडल चयन कर बच्चों को सम्मानित किया. मौके पर उप-प्राचार्य सुधीर चौधरी, शिक्षक उपेंद्र पांडेय, जयनाथ महतो, धनंजय, नीलम, रेणुका, अनिता, सोनल, ज्योति, सोनी, राफिया, सिलकी, विजय, मीनाक्षी, हेमलता समेत सभी शिक्षक-शिक्षिका, विद्यालय कर्मी व अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >