झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों को अधिकार दिया जायेगा : राहुल गांधी

बड़कागांव : पंचायत की सहमति के बिना ही भाजपा सरकार राज्यों में जमीनें हड़प रही हैं, अगर झारखंड में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन सरकार बनाती है तो झारखंड के लोगों को जल, जंगल, जमीन पर अधिकार वापस दिया जायेगा. यह बातें आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हजारीबाग के बड़कागांव में एक […]

बड़कागांव : पंचायत की सहमति के बिना ही भाजपा सरकार राज्यों में जमीनें हड़प रही हैं, अगर झारखंड में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन सरकार बनाती है तो झारखंड के लोगों को जल, जंगल, जमीन पर अधिकार वापस दिया जायेगा. यह बातें आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हजारीबाग के बड़कागांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक, 2013 लेकर आयी थी, जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए शर्ते थीं, नरेंद्र मोदी ने उसका विरोध किया था. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से धान की खरीद 2,500 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की है. अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आती है तो झारखंड के किसानों को भी यही दर मिलेगा. अगर कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन सरकार बनाती है तो झारखंड के लोगों को जल, जंगल, जमीन वापस दिया जायेगा.

आज देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, भारत को पूरा विश्व रेप की राजधानी के रूप में देख रहा है. उत्तर प्रदेश में एक विधायक रेप के मामले में आरोपी है, लेकिन मोदी जी ने इसपर कुछ नहीं कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >