सुरक्षा पदाधिकारियों ने बरामद किया कोयला

गिद्दी(हजारीबाग) : अरगडा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं से इन दिनों कोयले की चोरी हो रही है. इससे सीसीएल का आर्थिक नुकसान हो रहा है. सुरक्षा पदाधिकारियों ने अभियान चला कर अरगडा क्षेत्र की सिरका परियोजना से काफी मात्रा में कोयला बरामद किया है. इस कोयले को डिपो में रखवा दिया गया है. अरगडा कोयला क्षेत्र […]

गिद्दी(हजारीबाग) : अरगडा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं से इन दिनों कोयले की चोरी हो रही है. इससे सीसीएल का आर्थिक नुकसान हो रहा है. सुरक्षा पदाधिकारियों ने अभियान चला कर अरगडा क्षेत्र की सिरका परियोजना से काफी मात्रा में कोयला बरामद किया है. इस कोयले को डिपो में रखवा दिया गया है.

अरगडा कोयला क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों टन कोयले की चोरी होती है. यह चोरी का कोयला आस-पास के फैक्टरी तथा ईंट भट्टों में टपाया जाता है. इस पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम है. इसके बावजूद कोयले की चोरी नहीं थमती है. क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी शैलेंद्र तिवारी व प्रभारी केशव राय ने कहा कि क्षेत्र की सभी परियोजनाओं में कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है.

इससे कुछ कामयाबी मिल रही है. प्रभारी केशव राय ने कहा कि एक वर्षों के अंदर क्षेत्र में कोयला व लोहा चोरी पर रोक लगाने के लिए हमलोगों ने कई कदम उठाये हैं. चोरी के कई सामान को बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यह अभियान यहां पर लगातार चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >