चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार

चौपारण : प्रखंड के अलग-अलग गांवों से पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों के घरों से चोरी की तीन बाइक बरामद की गयी. गिरफ्तार सिंघरावां गांव निवासी महेश कुमार (पिता- तुलसी साव)के घर से पुलिस ने एक बुलेट एवं एक स्कूटी बरामद की है. महेश की निशानदेही पर […]

चौपारण : प्रखंड के अलग-अलग गांवों से पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों के घरों से चोरी की तीन बाइक बरामद की गयी. गिरफ्तार सिंघरावां गांव निवासी महेश कुमार (पिता- तुलसी साव)के घर से पुलिस ने एक बुलेट एवं एक स्कूटी बरामद की है.

महेश की निशानदेही पर पुलिस ने बेलाटांड़ निवासी रंजन कुमार (पिता-आदित्य सिंह) को गिरफ्तार किया. रंजन के घर से एक बाइक बरामद हुई. रंजन ने बताया कि छह माह पूर्व उसने महेश साव के पास से 9500 रुपये में बाइक खरीदी थी. महेश की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >