हजारीबाग : मिशन रोड मजार गेट के निकट फोर्ड फिगो कार ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी. दुर्घटना में बाइक पर सवार तुंबा गांव निवासी सुनील कुमार और उनकी पत्नी सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
घटना 29 मार्च देर रात की है. घायल पति-पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया. बाद में रांची स्थिति मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल सुनील को गर्दन की हड्डी टूट जाने के कारण वहां से दिल्ली रेफर किया गया है. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
