कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू के कमरे से मिले 16.05 लाख रुपये

रांची : झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू के नाम से होटल में बुक कमरे से 16.05 लाख (16 लाख 5 हजार) रुपये मिले हैं. होटल एके इंटरनेशनल में आयकर विभाग के अधिकारियों ने देर रात छापेमारी की और रुपये जब्त किये. डीडीसी विजया जाधव, व्यय पर्यवेक्षक एवं […]

रांची : झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू के नाम से होटल में बुक कमरे से 16.05 लाख (16 लाख 5 हजार) रुपये मिले हैं. होटल एके इंटरनेशनल में आयकर विभाग के अधिकारियों ने देर रात छापेमारी की और रुपये जब्त किये. डीडीसी विजया जाधव, व्यय पर्यवेक्षक एवं एसडीओ मेघा भारद्वाज की मौजूदगी में छापेमारी की गयी. तड़के तीन बजे शुरू हुई छापेमारी के दौरान श्री साहू के नाम से बुक किये गये कमरे से 16.05 लाख रुपये नकद मिले.

हजारीबाग के डीडीसी ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि एक बड़े राजनीतिक दल के लोग होटल में ठहरे थे. ये लोग चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रुपये बांट रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी. होटल से 16 लाख 5000 रुपये बरामद हुए. इस दौरान होटल में ठहरे नेता वहां से भाग गये. उनकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >