चौपारण : अमेरिकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की मौत, पत्नी और बेटी घायल

चौपारण के दनुआ घाटी में 20 फीट गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार चौपारण : अमेरिका के लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व मधुपुर निवासी (देवघर) प्रोफेसर चंदन शाही की सड़क हादसे में मौत हो गयी. वहीं उनकी पत्नी निरुपमा देवी (40) व बेटी परिधि (10) घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, छुट्टी में अमेरिका से […]

चौपारण के दनुआ घाटी में 20 फीट गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार
चौपारण : अमेरिका के लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व मधुपुर निवासी (देवघर) प्रोफेसर चंदन शाही की सड़क हादसे में मौत हो गयी. वहीं उनकी पत्नी निरुपमा देवी (40) व बेटी परिधि (10) घायल हो गयी.
जानकारी के अनुसार, छुट्टी में अमेरिका से अपने घर मधुपुर आये प्रोफेसर चंदन शाही कार से गुरुवार को इलाहाबाद जा रहे थे. चौपारण के दनुआ घाटी में उन्होंने नियंत्रण खो दिया और कार 20 फीट गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चंदन (47) की मौत इलाज के दौरान सामुदायिक अस्पताल में हो गयी.
जबकि पत्नी निरुपमा देवी (40) व बेटी परिधि (10) घायल हो गयी. डॉ धीरज ने बताया कि उन दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मधुपुर से प्रोफेसर चंदन के पिता मुकुल प्रसाद व अन्य चौपारण पहुंचे. प्रोफेसर चंदन गेस्ट फैकल्टी के रूप में हजारीबाग के कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाते थे.
पत्नी को नहीं मालूम कि चंदन अब नहीं रहे : अस्पताल में इलाजरत निरुपमा देवी को नहीं पता कि अब उसके पति इस दुनिया में नहीं रहे. वह जब भी होश में आती थी. अपने पति का नाम लेती थी. बेटी भी बार-बार पापा-पापा चिल्ला रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >