निगरानी टीम ने दो को पकड़ा

हजारीबाग : निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को डीटीओ कार्यालय से जुड़े प्रदीप कुमार (पदमा) और प्रमोद कुमार पारनाला को गिरफ्तार किया. दोनों को रांची ले जाया गया है. गुरुवार को निगरानी के इंस्पेक्टर वेदांत झा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया. मालूम हो कि वर्ष […]

हजारीबाग : निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को डीटीओ कार्यालय से जुड़े प्रदीप कुमार (पदमा) और प्रमोद कुमार पारनाला को गिरफ्तार किया. दोनों को रांची ले जाया गया है. गुरुवार को निगरानी के इंस्पेक्टर वेदांत झा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया. मालूम हो कि वर्ष 2011 में निगरानी की टीम ने डीटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर छापामारी की थी. इस मामले में प्रमोद और प्रदीप को आरोपी बनाया गया था. इनके खिलाफ निगरानी में प्राथमिकी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >