हजारीबाग. सदर एसडीओ आदित्य रंजन शुक्रवार की रात ट्रैफिक पुलिस व दंडाधिकारी के साथ सड़क पर निकले. इस दौरान उन्होंने सरकारी बस स्टैंड में सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करनेवाले लोगों को दंडित किया.
शुक्रवार की रात वह बस स्टैंड के आसपास पान गुमटियों व दुकानों में छापामारी की. छापामारी के दौरान खुलेआम सिगरेट पीते पाये गये लोगों से दंड वसूला. ऐसे लोगों को 200 रुपये का चालान काटा गया. वहीं सिगरेट बेचनेवाले दुकानदारों को भी दंडित किया गया.
