कार्य की रेटिंग में चलकुशा के बीडीओ सबसे अव्वल

हजारीबाग: जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ के कामकाज का मूल्यांकन किया गया. इसमें बीडीओ को कार्यों के आधार पर रेटिंग दी गयी. अक्तूबर माह में सर्वाधिक कामकाज का रेटिंग चलकुशा बीडीओ विवेक किशोर को दिया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि हजारीबाग पहला जिला होगा, जहां बीडीओ के कार्यों का मूल्यांकन के लिए […]

हजारीबाग: जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ के कामकाज का मूल्यांकन किया गया. इसमें बीडीओ को कार्यों के आधार पर रेटिंग दी गयी. अक्तूबर माह में सर्वाधिक कामकाज का रेटिंग चलकुशा बीडीओ विवेक किशोर को दिया गया.

डीसी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि हजारीबाग पहला जिला होगा, जहां बीडीओ के कार्यों का मूल्यांकन के लिए रिपोर्ट कार्ड बनायी गयी है. इससे न केवल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी, बल्कि कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा. उन्होंने बताया कि बीडीओ के कार्यों के मूल्यांकन के लिए 13 पैमानों के आधार पर अंक दिये जाते हैं. बीडीओ को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिये जाते हैं. श्री शुक्ला ने बताया कि स्कोर कार्ड प्रणाली के आधार पर जल्द ही अंचलाधिकारी, मार्केटिंग ऑफिसर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों का भी कार्य मूल्यांकन कर रेटिंग दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >