15 कॉलेजों के 250 प्रतिभागियों ने स्पर्द्धाओं में दिखायी प्रतिभा

हजारीबाग: विभावि में 24वां अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बुधवार को विभावि परिसर में हुआ. यहां कुलपति प्रो रमेश शरण ने कहा कि विभावि में बहुत जल्द स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण होगा. खिलाड़ियों को अभ्यास का पूरा मौका दिया जायेगा. खिलाड़ी एक दूसरे से अपने अनुभव को साझा करें. इससे […]

हजारीबाग: विभावि में 24वां अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बुधवार को विभावि परिसर में हुआ. यहां कुलपति प्रो रमेश शरण ने कहा कि विभावि में बहुत जल्द स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण होगा. खिलाड़ियों को अभ्यास का पूरा मौका दिया जायेगा. खिलाड़ी एक दूसरे से अपने अनुभव को साझा करें. इससे प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी. जिन कॉलेजों में खेल के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं है, वहां के खिलाड़ी परिसर का लाभ ले सकते हैं. प्रतिकुलपति प्रो कुनुल कंडीर ने कहा कि खिलाड़ी यहां के बाद नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. डीएसडब्लू डॉ राजेश कुमार ने सभी का स्वागत किया.
मशाल जला कर हुई प्रतियोगिता की शुरुआत
अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति ने मशाल जला कर किया. मशाल पीजी इतिहास के खिलाड़ी पिंटू कुमार यादव लेकर दौड़े. इस दौरान 15 कॉलेजों के 250 प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया और शपथ ली.

15 कॉलेजों 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विभावि अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभावि के 15 कॉलेजों के करीब 250 खिलाड़ी शामिल हुए. इनमें 190 पुरुष एवं 60 महिला खिलाड़ी शामिल थे. एथेलेटिक्स में 23 इवेंट हैं.
5000 मीटर की दौड़ में पिंटू कुमार यादव प्रथम
अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रथम दिन महिला एवं पुरुषों के लिए 12 प्रतियोगिताएं हुईं. यहां आठ खेलों का हिट्स हुआ. फाइनल 23 नवंबर को होगा. पुरुष वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में प्रथम पिंटू कुमार यादव पीजी इतिहास विभाग, दूसरे स्थान पर राहुल बाल्मीकि पीकेआरएम कॉलेज, तीसरे स्थान पर सुशील कुमार मोदी रहे. लंबी कूद में प्रथम रितिक आनंद, दूसरे स्थान पर अनजान कुमार दोनों अन्नदा कॉलेज, तृतीय स्थान सुनील सोरेन-केबी कॉलेज बेरमो रहे. शॉट पुट में प्रथम सत्यम कुमार यादव-अन्नदा कॉलेज, दूसरे स्थान सौरभ कुमार सिंह-पीके आरएम कॉलेज, तीसरा स्थान चंद्रिका प्रजापति- केबी कॉलेज बेरमो रहे. 100 मीटर दौड़ में प्रथम विकास कुमार-संत कोलंबा कॉलेज, द्वितीय राकेश रौशन-गिरिडीह कॉलेज, तृतीय शिवम-पीकेआरएम कॉलेज रहे. 1500 मीटर दौड़ में प्रथम महेश कुमार यादव, द्वितीय राहुल कुमार राजभर-पीकेआरएम कॉलेज, तृतीय स्थान पर मो शाहदाब-गिरिडीह कॉलेज रहे. महिला वर्ग के लंबी कूद में प्रथम ज्योति कुमारी, द्वितीय सुषमा उरांव-दोनों अन्नदा कॉलेज, तृतीय कुमारी अंजलि-एसएसएलइनटी कॉलेज रहीं. 400 मीटर दौड़ में प्रथम फिलिस्ता तिर्की-केबी महिला कॉलेज, द्वितीय ज्योति कुमारी-एसएसएलएनटी कॉलेज, तृतीय गीता भोक्ता-केबी महिला कॉलेज रहीं. 1500 मित्र दौड़ में प्रथम सोनिया मुर्मू-पीकेआरएम कॉलेज, द्वितीय शहनाज परवीन-केबी महिला कॉलेज व तृतीय शीतल कुमारी- अन्नदा कॉलेज रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >