मीटर रीडिंग व बिल वृद्धि के 263 मामलों की सुनवाई

हजारीबाग: बिजली शिकायत निवारण शिविर में गुरुवार को 263 बिजली उपभोक्ताओं ने बिल में गड़बड़ी संबंधी शिकायत की. इसमें शहर के 138, हजारीबाग ग्रामीण क्षेत्र के 53, चौपरण से 12 और बरही विद्युत सब-डिवीजन से सात मामले दर्ज किये गये. 28 मामले ऐसे थे, जिसमें बिजली बिल भुगतान करने के बाद भी बिल में कम […]

हजारीबाग: बिजली शिकायत निवारण शिविर में गुरुवार को 263 बिजली उपभोक्ताओं ने बिल में गड़बड़ी संबंधी शिकायत की. इसमें शहर के 138, हजारीबाग ग्रामीण क्षेत्र के 53, चौपरण से 12 और बरही विद्युत सब-डिवीजन से सात मामले दर्ज किये गये.

28 मामले ऐसे थे, जिसमें बिजली बिल भुगतान करने के बाद भी बिल में कम नहीं की गयी थी. ऐसे मामलों का विभाग ने अॉन स्पाट निवारण किया. शेष मामलों को कनीय अभियंताओं को मीटर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. ज्ञात हो कि बिजली बिल में गड़बड़ी की लगातार शिकायत विभाग को मिल रही थी. शिकायत के आधार पर ही विभाग ने 16-17 नवंबर को हीराबाग में शिविर का आयोजन किया था.

कई शिकायतें सामने आयी

शिविर दिन के 10 बजे शुरू हुआ. हीराबाग विद्युत कार्यालय में उपभोक्ताओं का आना शुरू हो गया था. विभाग ने विभिन्न विद्युत प्रमंडल के लिए अलग-अलग काउंटर लगाये थे, जिसमें उस क्षेत्र के सभी अभियंता उपस्थित थे. शिविर में नयी एजेंसी के बदलने के बाद उम्मीद से अधिक बिल आनेवालों की शिकायत अधिक थी. उपभोक्ताओं ने कहा कि माह में 700-800 रुपया बिजली बिल आती थी. नयी एजेंसी के बदलने के बाद अब अधिक बिजली बिल की रीडिंग होने लगी है. इनमें पांच हजार से लेकर 75 हजार तक बिल आने की शिकायत की गयी. कई मामले में मीटर की जीरो रीडिंग के बाद भी हजारों रुपये का बिल आ जाने की शिकायतें सामने आयी. इसके अलावा लोड बढ़ाने, नया कनेक्शन के लिए भी आवेदन दिये गये हैं.

अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर 17 नवंबर को भी लगेगा. दिन के 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक शिविर जारी रहेगा. उपभोक्ता अपनी शिकायत लिखित रूप से कर सकते हैं. शिकायतों पर जल्द सुनवाई की जायेगी. जो उपभोक्ता दोनों दिन शिविर में शामिल नहीं हो पाये, उनकी शिकायतों को सुनने के लिये दिसंबर के पहले सप्ताह में इसी प्रकार का शिविर लगाया जायेगा. मौके पर महाप्रबंधक एसके सिंह, कार्यपालक अभियंता एके उपाध्याय, सहायक अभियंता श्री साह, सुब्रत बनर्जी, सुनील कुमार समेत कनीय अभियंता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >