जनता के हित में काम नहीं कर रही है रघुवर सरकार : प्रवीण
हजारीबाग: झारखंड पीपुल्स पार्टी ने 13 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामदेव मेहता व संचालन नगर अध्यक्ष मो नसीम ने किया. मौके पर प्रमंडलीय प्रभारी प्रवीण मेहता ने कहा कि रघुवर सरकार जनता के हित में काम नहीं कर रही है. यह होर्डिंग व विज्ञापन की सरकार […]
हजारीबाग: झारखंड पीपुल्स पार्टी ने 13 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामदेव मेहता व संचालन नगर अध्यक्ष मो नसीम ने किया. मौके पर प्रमंडलीय प्रभारी प्रवीण मेहता ने कहा कि रघुवर सरकार जनता के हित में काम नहीं कर रही है.
यह होर्डिंग व विज्ञापन की सरकार बन कर रह गयी है. आदिवासी मूलवासी लूट रहे है और जीएसटी से छोटे-छोटे व्यापारी को परेशानी हो रही है. नजबुल इदरिशी व अध्यक्ष श्याम देव मेहता ने बताया कि झारखंड सरकार पूर्व के सभी कानूनों को ताख पर रख कर आदिवासी मूलवासी को उनकी अपनी जमीन से खदेड़ने का काम कर रही है.
धरना को जिला अल्पसंख्यक के अध्यक्ष शाहिद हुसैन, महासचिव मो शकील, जिला युवा अध्यक्ष तेज प्रताप राणा, महिला उपाध्यक्ष मंजु शर्मा, कटकमसांडी प्रखंड के अध्यक्ष केदार प्रसाद मेहता, सुषमा देवी, उपेंद्र मेहता ने भी विचार रखे. मौके पर 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.