हजारीबाग में डेंगू का प्रकोप

हजारीबाग: इन दिनों हजारीबाग शहर डेंगू के प्रकोप में है. इसके मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शहर में अब तक 22 मरीजों में डेंगू के मिलने की पुष्टि हुई है. एलीजा जांच के बाद मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि की है. जबकि निजी अस्पतालों में आ रहे मरीजों का आंकड़ा काफी अधिक […]

हजारीबाग: इन दिनों हजारीबाग शहर डेंगू के प्रकोप में है. इसके मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शहर में अब तक 22 मरीजों में डेंगू के मिलने की पुष्टि हुई है. एलीजा जांच के बाद मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि की है. जबकि निजी अस्पतालों में आ रहे मरीजों का आंकड़ा काफी अधिक है. डॉक्टरों की मानें तो क्लिनिकों में औसतन रोज दो से आठ मरीज डेंगू के लक्षण वाले पहुंच रहे हैं.

निजी स्तर पर एन वन एस वन जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है. निजी प्रैक्टिस करनेवाले डॉक्टर कहते हैं कि जिले में डेंगू के काफी मरीज हैं. शहर में डेंगू के मच्छरों के खात्मे के लिए डीडीटी का छिड़काव नियमित अंतराल पर नहीं हो रहा है. बीमारी की रोकथाम के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं.

हजारीबाग शहर में सबसे ज्यादा पीड़ित : जारीबाग शहर में डेंगू के सबसे अधिक पीड़ित मिले हैं. यहां अब तक 10 मरीजों की पहचान की गयी है. शहर में डेंगू के रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया है. यहां बचाव के लिए जागरूकता भी नहीं चलायी जा रही है. कनहरी रोड निवासी अमित कुमार, इंद्रपुरी निवासी सौरभ कुमार, कुम्हरटोली निवासी अनूप पांडेय, ललन ओझा को रांची रेफर कर दिया गया है.
सिविल सर्जन विजय शंकर दास ने कहा कि डेंगू के रोकथाम के लिए प्रोग्राम चलाया जा रहा है. लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. डेली सर्वे भी करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >