गिद्धौर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को लाल नेहरू मैदान में अतिथियों ने किया. इस अवसर पर बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा,जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव,भाजपा नेता सुजीत भारती व उज्ज्वल दास उपस्थित थे. टूर्नामेंट में चतरा व हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों की 37 टीमें भाग ले रही हैं.
उद्घाटन मैच बकसपुरा व इटखोरी के बीच खेला गया. उदघाटन समारोह में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नवीन शाह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूबेदार पासवान,जिला महामंत्री सरजू राम, मनोज सिंह प्रवीण चंद पाठक,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रज किशोर तिवारी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दांगी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी,सांसद प्रतिनिधि राकेश झा, शिव कुमार चौबे, आइटी सेल के जिला संयोजक कपिल कुमार, मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, 20 सूत्री अध्यक्ष चिंतामन दांगी, रामानंद दांगी, कन्हैया कुमार, पहरा मुखिया कविता देवी ,द्वारी मुखिया शकुंतला देवी, पूर्व मुखिया निर्मला देवी,विजय दांगी, नागेशवर राम दांगी, विनोद दांगी, निरंजन दांगी समेत कई कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.
उद्घाटन मैच में बकसपुरा की टीम विजयी
बकसपुरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. इटखोरी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 81 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलने उतरी बकसपुरा की टीम ने 15 वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया .मैन ऑफ द मैच सुनील कुमार रहे.अंपायर की भूमिका कमलेश कुमार व गणेश कुमार ने निभायी.
