खेल में भी भविष्य बनायें : महेश

कुजू: पब्लिक उच्च विद्यालय, कुजू के मैदान में आयोजित प्रखंडस्तरीय तीन दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गयी. मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, विशिष्ट अतिथि 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, मांडू उप प्रमुख कंचन देवी उपस्थित थे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच बारूघुटू […]

कुजू: पब्लिक उच्च विद्यालय, कुजू के मैदान में आयोजित प्रखंडस्तरीय तीन दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गयी. मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, विशिष्ट अतिथि 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, मांडू उप प्रमुख कंचन देवी उपस्थित थे.
टूर्नामेंट का फाइनल मैच बारूघुटू पूर्वी बनाम सोनडीहा के बीच खेला गया. दोनों टीम निर्धारित समय तक बराबर पर रही. बाद में पेनाल्टी शूटआउट में बारूघुटू पूर्वी की टीम 5-3 से विजयी रही. मैच में रेफरी अजय डिसिल्वा, संतोष कुमार, सुनील मुंडा, सुरेश कुमार दास थे. मुख्य अतिथि कुमार महेश सिंह ने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है. इस खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपने भविष्य को संवार सकते हैं. विशिष्ट अतिथि जगेश्वर प्रजापति ने कहा कि फुटबॉल मैच के आयोजन से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. कंचन देवी ने कहा कि मैच में खिलाड़ियों की हार-जीत लगी रहती है.

हारने वाली टीम को निराश होने की जरूरत नहीं है. अतिथियों ने विजेता-उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया. मैच के सफल संचालन के लिए रेफरी व शिक्षकों को सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता मांडू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने की.

संचालन डॉ सुनील कश्यप व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला मंत्री रतन प्रसाद ने दिया. मौके पर राम निवासन, विजय कुमार, रंजीत कुमार सिंह, मनोहर गुप्ता, मुखिया नीतू देवी, मुखिया अशोक कुमार, मुखिया रेखा देवी, मुखिया शक्ति कुमार, मुखिया राधेश्याम महतो, मुखिया रंधीर सिंह, मुखिया कन्हैया रविदास, मुखिया भगवती देवी, मुखिया सुमित्रा देवी, गणेश सोनी, राजेश प्रसाद गुदूल, प्रेमचंद मुंडा, उपेंद्र सिंह, शिबू मुंडा, रामप्रवेश सिंह, दीपक कुशवाहा, चुन्नू राम मांझी, पन्नालाल मुर्मू, लाल मोहम्मद, जीतेंद्र कुमार, अली रजा खान का मुख्य योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >