भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार दांगी तिरंगा सम्मान यात्रा के संरक्षक मंडल में शामिल

हजारीबाग: भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार दांगी रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा कमेटी में हजारीबाग प्रमंडल के संरक्षक के रूप में शामिल हुए़ तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन हजारीबाग प्रमंडलीय स्तर पर टीम का लगातार विस्तार कर रहे हैं. श्री दांगी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि तिरंगा सम्मान यात्रा की शुरुआत […]

हजारीबाग: भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार दांगी रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा कमेटी में हजारीबाग प्रमंडल के संरक्षक के रूप में शामिल हुए़ तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन हजारीबाग प्रमंडलीय स्तर पर टीम का लगातार विस्तार कर रहे हैं. श्री दांगी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि तिरंगा सम्मान यात्रा की शुरुआत 2016 में गांधी जयंती पर हुई और 649000 गांव को तिरंगामय करते हुए इस यात्रा का समापन 2024 में होगा.

श्री दांगी ने कहा एक हाथ में तिरंगा दूजे हाथ में पौधा का वाकया जय जवान जय किसान के नारों को चरितार्थ करता है. भाजपा नेता धर्मनाथ ठाकुर ने कहा तिरंगा सम्मान यात्रा की शुरुआत झारखंड से हुई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक जायेगी.कार्यक्रम में चतरा लोकसभा तिरंगा कमेटी प्रभारी अजय सिंह बबलू , सिमरिया विधानसभा प्रभारी हरेंद्र कुमार, बड़कागांव प्रभारी कुणाल दुबे, बरही प्रभारी संजय कुमार सिन्हा, तिरंगा जिला प्रोजेक्ट हेड विभु सिंह, संजय रजक समेत सैकड़ों लोगों ने उनके शामिल होने का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >