मोमेंटो व सम्मान से बढ़ेगी कार्यक्षमता

हजारीबाग: प्रभात खबर गुरु व डॉक्टर सम्मान समारोह में शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले शिक्षकों व डॉक्टरों को सम्मानित किया गया. प्रभात खबर की ओर से पहली बार शहर में डॉक्टरों के लिए सम्मान समारोह में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए. प्रभात खबर ने समाज में परिवर्तन में अलख जगाने, […]

हजारीबाग: प्रभात खबर गुरु व डॉक्टर सम्मान समारोह में शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले शिक्षकों व डॉक्टरों को सम्मानित किया गया. प्रभात खबर की ओर से पहली बार शहर में डॉक्टरों के लिए सम्मान समारोह में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए. प्रभात खबर ने समाज में परिवर्तन में अलख जगाने, देश और समाज में ईमानदारी से काम के प्रति संवेदनशीन लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समारोह किया.

कार्यक्रम के अतिथि डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, विधायक मनीष जायसवाल, महापौर अंजलि कुमारी के हाथों डॉक्टर व शिक्षकों को मोमेंटो दिया गया. हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सचिव डॉ प्रवीण कुमार ने चिकित्सा के क्षेत्र में श्रीनिवास हॉस्पिटल के माध्यम से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, न्यूनतम दर पर रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के माध्यम से इलाज कराना है. मुख्य वक्ता सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने कहा कि हजारीबाग के शिक्षक व चिकित्सक राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण सेवा दे रहे हैं.

चिकित्सक व शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं हो सकते. दोनों अपना काम आजीवन कर सकते है. जीवन में सफलता का संकल्प, इच्छा व लगन जरूरी है. किस्मत नाम की कोई चीज नहीं होती है. ज्ञान का अर्थ अंधेरे से निकालना है. हर व्यक्ति के अंदर एक अद्भुत क्षमता होती है. अपने अंदर की क्षमता को पहचाने और निखारने की जरूरत है. अपने अंदर की शक्ति को बाहर निकाल कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है. संघर्ष ही जीवन का आधार होता है. जिस कार्य को आप कर रहे है, उसे पाने के लिए सही दिशा में संघर्ष करना शुरू कर दें. क्योंकि आपकी इच्छा शक्ति पर आपके कार्य का परिणाम निर्भर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >