प्रभात खबर का गुरु सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन 10 को
हजारीबाग: प्रभात खबर का गुरु सम्मान एवं डॉक्टर सम्मान समारोह 10 सितंबर को अन्नदा चौक स्थित टाउन हॉल, हजारीबाग में होगा. कार्यक्रम का शुभारंभ शाम करीब 4.30 बजे से प्रारंभ होगा. समारोह में प्रसिद्ध चिकित्सक और प्रख्यात शिक्षाविद को सम्मानित किया जायेगा. विनोबाभावे विश्वविद्यालय, शहर व प्रखंडों के शिक्षकों को उनके योगदान पर मोमेंटों देकर […]
हजारीबाग: प्रभात खबर का गुरु सम्मान एवं डॉक्टर सम्मान समारोह 10 सितंबर को अन्नदा चौक स्थित टाउन हॉल, हजारीबाग में होगा. कार्यक्रम का शुभारंभ शाम करीब 4.30 बजे से प्रारंभ होगा. समारोह में प्रसिद्ध चिकित्सक और प्रख्यात शिक्षाविद को सम्मानित किया जायेगा. विनोबाभावे विश्वविद्यालय, शहर व प्रखंडों के शिक्षकों को उनके योगदान पर मोमेंटों देकर सम्मानित किया जायेगा.
कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है. सुरमयी शाम में सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरैशी एवं जीनत परवीन व्यंग्य और हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. एहसान कुरैशी ने मध्यप्रदेश के सिवनी से निकल कर मुंबई व पूरी दुनिया में हास्य कवि के तौर पर अपनी पहचान बनायी है. वह बेस्ट कॉमेडी का अवार्ड से नवाजे गये हैं.
एहसान कुरैशी के चुटकुले व कविता गुदगुदायेंगे. वहीं जीनत एहसान कुरैशी कवयित्री होने के साथ ही पैरोडी में भी माहिर हैं. दोनों कलाकारों की जोड़ी हजारीबागवासियों का खूब मनोरंजन करेंगे.