भाजपा समाज को जोड़ने के लिए सत्ता चाहती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निजी स्वार्थ को त्याग देश व समाज हित के लिए काम करें. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी मनोज राणा ने विचार परिवार विषय पर बोलते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्रहित में अपनी आमदनी पर ईमानदारी से नियमित टैक्स चुकता करने को राष्ट्रभक्ति बताया.
शिविर को सत्येंद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. शिविर में आये बरही विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने संघ की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत पर चल कर अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. शिविर में जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, महावीर साहू, संजीव कतरियार, अंबिका सिंह, डॉ निजामुद्दीन अंसारी, गणेश यादव, मोतीलाल चौधरी, हरि गुप्ता, राजेश सहाय, भगवान केसरी, अमित साहू, मोती सिंह, अज्जू सिंह, सुरेंद्र सोनी, सुनील साव, अर्जुन साव, डोमन पांडेय, संजय सिन्हा, मीना देवी, नवल किशोर सिंह, पुस्कर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रद्युमन सिंह, जीतेंद्र गिरि, रामचंद्र कुशवाहा सहित बरही विधानसभा के सभी मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.
