टंडवा. थाना क्षेत्र के मंडेर गांव में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार शनिवार नाबालिग छात्रा दोपहर में मवेशी चराने गयी गयी थी. उसके मवेशी सामेडीह निवासी बिसकेश उरांव के खेत में घुस गये.
नाबालिग जब मवेशियों को खेत से निकाल रही थी, तभी बिसकेश उरांव ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया. नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. बिसकेश उरांव सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में कार्यरत है. वह चार बच्चों का पिता है.
इधर, नाबालिग के बयान पर कांड संख्या 86/17 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में टंडवा पुलिस लग गयी है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गिरीश दत्त मिश्रा ने बताया की पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दिलाया जायेगा.
