इससे पहले आरटीए सचिव ने बताया कि अलग-अलग 376 आवेदन विभाग को दिये गये हैं. सभी आवेदनों पर कार्रवाई की गयी है. इसके बाद कुछ विचाराधीन आवेदन को छोड़ आयुक्त ने आरटीए को परमिट जारी करने का निर्देश दिया है. आरटीए ने कहा एक सप्ताह के अंदर वाहन मालिकों को परमिट दिया जायेगा.
आयुक्त ने परमिट जारी करने का दिया निर्देश
हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार की बैठक सोमवार को आयुक्त वंदना दादेल की अध्यक्षता में हुई. इसमें आरटीए सचिव प्रभाकर कुमार सिंह, सदस्य राजेंद्र राय, पंकज कुमार सहित प्रमंडल के सभी सात जिले कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह एवं बोकारो के वाहन मालिक शामिल हुए. बैठक में परमिट के नवीनीकरण में 31, […]

हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार की बैठक सोमवार को आयुक्त वंदना दादेल की अध्यक्षता में हुई. इसमें आरटीए सचिव प्रभाकर कुमार सिंह, सदस्य राजेंद्र राय, पंकज कुमार सहित प्रमंडल के सभी सात जिले कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह एवं बोकारो के वाहन मालिक शामिल हुए. बैठक में परमिट के नवीनीकरण में 31, स्थायी परमिट में 80, अस्थायी परमिट में पांच, प्रतिहस्ताक्षर में 17, 14 एसी बस, तीन समय सारिणी एवं 190 लंबित विषयों पर चर्चा हुई.