हजारीबाग: वुशु मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों के लिए स्थानीय संत रोबर्ट मध्य-उवि विद्यालय प्रांगण में मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि हजारीबाग के एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट कुमुद रंजन झा, विशिष्ट अतिथि कैथोलिक आश्रम के सचिव दया किशोर तिर्की एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेमंड सोरेंग थे. स्वागत भाषण कोच सरोज मालाकार ने किया. उन्होंने मेजर ध्यानचंद सिंह के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों को बताया. कहा कि उनके जैसा खिलाड़ी न हुआ और न ही होगा. मौके पर कुमुद रंजन झा ने केक काटा.
उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में हजारीबाग में वुशु मार्शल आर्ट का पौधा विशाल बरगद का रूप लेगा. यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपिक खेलों में पदक प्राप्त कर राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे.
अतिथियों ने खिलाडियों को पदक देकर सम्मानित किया. सम्मानित होनेवाले खिलाड़ियों में सब-जूनियर बालिका वर्ग में निशा टोप्पो एवं किशोरी कुमारी को गोल्ड, जूनियर बालिका वर्ग में आशा कुमारी को गोल्ड, प्रिसका को सिल्वर, सुजल कुमारी को रजत, सब-जूनियर बालक वर्ग में सुमित भोक्ता को गोल्ड, संदीप कुमार को सिल्वर, आसिफ को रजत पदक, जूनियर बालक वर्ग में सन्नी को गोल्ड, गाशिफ अली को सिल्वर, क्रिस्टोफर किस्टो को रजत, सीनियर बालक वर्ग में प्रवेश मेहता को गोल्ड, सुभाष मेहता को सिल्वर, प्रियांशु को रजत पदक मिला. निर्णायक टीम में कोच सरोज मालाकार, दिलीप कुमार, अविनाश मार्शल, विनोद माइकल सिंगराय सुंडी व रोहित यादव ने अपना योगदान दिया. कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार ने किया.
