फ्लैट का सर्किल रेट बढ़ाने का विरोध

हजारीबाग : बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया हजारीबाग चैप्टर ने फ्लैट के सर्किल रेट बढ़ाने का विरोध किया है. विधायक मनीष जायसवाल को इस संबंध में ज्ञापन दिया है. कहा है कि हजारीबाग में फ्लैट का सर्किल रेट एक अगस्त 2017 को 2400 रुपया प्रति वर्गफीट जमीन छोड़ कर किया गया है. इससे हजारीबाग के लोग […]

हजारीबाग : बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया हजारीबाग चैप्टर ने फ्लैट के सर्किल रेट बढ़ाने का विरोध किया है. विधायक मनीष जायसवाल को इस संबंध में ज्ञापन दिया है. कहा है कि हजारीबाग में फ्लैट का सर्किल रेट एक अगस्त 2017 को 2400 रुपया प्रति वर्गफीट जमीन छोड़ कर किया गया है. इससे हजारीबाग के लोग फ्लैट नहीं खरीद पायेंगे. निम्न एवं मध्य परिवार को काफी परेशानी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवासीय योजना में निजी निर्माण कार्यकर्ताओं की भूमिका को नकार नहीं सकते हैं.
विरोध करनेवालों में अध्यक्ष प्रणय कुमार, विवेकानंद सिंह, हरीश श्रीवास्तव, नवीन कुमार, राकेश रंजन, भैया अभिमन्यु कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार समेत एसोसिएशन के सभी सदस्य शामिल हैं. इधर एसोसिएशन ने शुक्रवार को होटल विनायका में बैठक की. एसोसिएशन के इस मांग को मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष रखने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >