अंत्येष्टि के लिए " 2500 शुल्क

हजारीबाग : खिरगांव मुक्तिधाम के विद्युत शवदाह गृह में दाह संस्कार के लिए 2500 रुपये शुल्क लगेगा. यह निर्णय नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिया गया. वित्तीय वर्ष 2017-18 में 14वें वित्त योजना के तहत करीब 36 करोड़ रुपये विकास मद पर खर्च किया जायेगा. इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों से होनेवाली योजनाओं की […]

हजारीबाग : खिरगांव मुक्तिधाम के विद्युत शवदाह गृह में दाह संस्कार के लिए 2500 रुपये शुल्क लगेगा. यह निर्णय नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिया गया. वित्तीय वर्ष 2017-18 में 14वें वित्त योजना के तहत करीब 36 करोड़ रुपये विकास मद पर खर्च किया जायेगा. इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों से होनेवाली योजनाओं की सूची एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया गया है. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों का चयन वार्ड पार्षदों के अनुमोदन से किया जायेगा. होल्डिंग टैक्स वसूली में विलंब शुल्क नहीं लेने की भी बात कही गयी. इसके लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है.
मंडई में डंपिंग ग्राउंड जाने वाले रास्ते की मरम्मत करने पर भी सहमति बनी. इसके अलावा शहर से सभी कचड़ा उठा कर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाने की बात कही गयी. इसके अलावा 19 एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष अंजलि कुमारी ने की. मौके पर उपाध्यक्ष आनंद देव, कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार, वार्ड पार्षद विजय चौधरी, प्रफुल्ल, कमल गोप, दीप रंजन, विजय राजेश, पंकज गुप्ता, सुदीप्ता चटर्जी, मोना, मीना प्रजापति, मुरमय चाकी, खुशबू, बबीता विश्वनाथ, राजेश कुमार सिन्हा, काजल मुखर्जी समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >