दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार एक जिंदा कारतूस बरामद

चतरा: हंटरगंज के देवरिया गांव निवासी जट्टू यादव के अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया. साथ ही जट्टू को जोरी के सतराम जंगल से मुक्त कराया गया. सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता एसडीपीओ ज्ञान रंजन ने बताया कि अपहरण मामले में हंटरगंज के बलूरी निवासी गौतम पासवान को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही […]

चतरा: हंटरगंज के देवरिया गांव निवासी जट्टू यादव के अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया. साथ ही जट्टू को जोरी के सतराम जंगल से मुक्त कराया गया. सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता एसडीपीओ ज्ञान रंजन ने बताया कि अपहरण मामले में हंटरगंज के बलूरी निवासी गौतम पासवान को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपी देवरिया गांव के रामदीप यादव को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अपहरण करने में पांच लोग शामिल थे. फिरौती को लेकर अपहरण किया गया था.

जल्द ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गिरफ्तार अपराधी के पास से चार मोबाइल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लावालौंग व प्रतापपुर क्षेत्र में अपराधी घटना को लेकर जेल जा चुके है.

उन्होंने बताया कि एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर टीम गठित कर अपराधियों को पकड़ा गया. टीम में एसडीपीओ के अलावा हंटरगंज थाना प्रभारी आरबी सिंह, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, एसआइ चंद्रिका प्रसाद शामिल थे. चार अगस्त को जट्टू यादव का अपहरण देवरिया गांव से कर लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >