स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बेहतर बनायें: उपायुक्त

चतरा. उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार को बैठक कर स्वास्थ्य व बाल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की. जिले के सभी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव व टीकाकारण कार्यक्रम को बेहतर बनाने का निर्देश दिया . स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को बेहतर काम नहीं करनेवाले आंगनबाड़ी सेविका व सहियाओं को हटाने का निर्देश दिया. अस्पताल भवन, चिकित्सक […]

चतरा. उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार को बैठक कर स्वास्थ्य व बाल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की. जिले के सभी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव व टीकाकारण कार्यक्रम को बेहतर बनाने का निर्देश दिया .

स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को बेहतर काम नहीं करनेवाले आंगनबाड़ी सेविका व सहियाओं को हटाने का निर्देश दिया. अस्पताल भवन, चिकित्सक व पारा मेडिकल कर्मियों के आवास के लिए सूची बना कर उपलब्ध कराने की बात कहीं.

उपायुक्त ने ममता वाहन की संख्या बढ़ाने, 10 व 17 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय कृमि दिवस को सफल बनाने व 25 अगस्त को विटामिन ए राउंड को लेकर माइक्रो प्लान बनाने की बात कही. बैठक में डॉ एनकेपी जायसवाल, डीपीएम तरुण कुमार सिन्हा के अलावा कई चिकित्सक व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >