डिवाइडर से टकरायी पिकअप वैन, 14 मजदूर हुए घायल

पदमा: सरैया केवटा नदी पुल डिवाइडर से टकरा कर पिकअप (जेएच-02यू-7276) वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में चालक समेत 14 बीडी पत्ता मजदूर घायल हो गये. एक घायल का पैर शरीर से अलग हो गया. पिकअप वैन पर सवार तिलैया निवासी घायल अशोक कुमार ने बताया कि वैन रोमी निवासी ईश्वरी मेहता का है. गाड़ी […]

पदमा: सरैया केवटा नदी पुल डिवाइडर से टकरा कर पिकअप (जेएच-02यू-7276) वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में चालक समेत 14 बीडी पत्ता मजदूर घायल हो गये. एक घायल का पैर शरीर से अलग हो गया. पिकअप वैन पर सवार तिलैया निवासी घायल अशोक कुमार ने बताया कि वैन रोमी निवासी ईश्वरी मेहता का है. गाड़ी मालिक बीडी पत्ता का काम करता है.

इसी सिलसिले में सभी लोग पैली गांव से वापस पदमा आ रहे थे. सरैया पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. सभी घायलों को पदमा पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से इलाज के लिये हजारीबाग भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >