बड़कागांव : बड़कागांव स्थित कर्णपूरा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गोष्ठी सह एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज इकाई, नगर इकाई व प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा हुई. संचालन बाबूलाल मेहता ने किया. विषय प्रवेश प्रो सुरेश महतो ने किया. नये दायित्व की घोषणा मुख्य अतिथि जिला संयोजक सुमित लहेरी ने की. उन्होंने कहा कि अभाविप देश का सबसे बडा छात्र संगठन है.
एसएफडी प्रमुख अमित चौबे ने कहा कि अभाविप देश की सांस्कृतिक और स्वाभिमान के अनुरूप राष्ट्र एवं छात्र हित में कार्य करता है. कार्यक्रम में प्रो गुरुदयाल प्रजापति, प्रो सुखदेव राम ने भी अपने-अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमाचल मेहता ने किया.
चुने गये पदाधिकारी : महाविद्यालय इकाई के लिए अध्यक्ष अजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष रवि कुमार, मंत्री सुदामा कुमार, सह मंत्री बबीता कुमारी, कार्यसमिति सदस्य रवींद्र कुमार, पंकज कुमार, संदीप ठाकुर, विकास दांगी, अनिल कुमार, दीपेंद्र कुमार, शनि कुमार, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार,अंजलि कुमारी व ज्योति कुमारी.
नगर इकाई : नगर अध्यक्ष प्रो गुरदयाल प्रजापति, उपाध्याय प्रो ऋतुराज, मंत्री अरविंद मेहता, सह मंत्री मुकेश कुमार, निरंजन गिरि, शशि कुमार, पप्पू कुमार, रूपेश कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, दिनेश कुमार, विशु कुमार, सुधीर कुमार, प्रिया कुमारी.
प्रखंड इकाई : प्रखंड संयोजक इंद्रजीत महतो, अजय राजू, संदीप महतो, कार्यसमिति सदस्य ललन कुमार, विकास कुमार, सचिन राणा, चंद्रदीप कुमार.
