तीन दिन में पकड़े गये बिना हेलमेट 400 वाहन सवार

हजारीबाग : यातायात सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस की ओर से दो पहिया वाहनों की जांच की जा रही है. जांच के दौरान तीन दिनों के अंदर बिना हेलमेट के वाहन चलनेवाले 400 लोगों को पकड़ा गया और जुर्माना वसूला गया. वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों को नियंत्रण कक्ष में यातायात सुरक्षा से संबंधित […]

हजारीबाग : यातायात सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस की ओर से दो पहिया वाहनों की जांच की जा रही है. जांच के दौरान तीन दिनों के अंदर बिना हेलमेट के वाहन चलनेवाले 400 लोगों को पकड़ा गया और जुर्माना वसूला गया. वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों को नियंत्रण कक्ष में यातायात सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्म दिखायी गयी.
सीसीआर डीएसपी सहदेव साव ने कहा कि लघु फिल्म दिखा कर दो पहिये वाहन चालकों को यातायात के नियमों व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे के निर्देश पर वाहनों की जांच की जा रही है. पकड़े गये लोगों के वाहन के कागजात, इंश्योरेंस व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है. दोबारा बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने की चेतावनी और तीसरी बार पकड़े जाने पर लाइसेंस को रद्द करने की भी चेतावनी दी जा रही है. डीएसपी ने कहा कि मोटरसाइकिल जांच रोजाना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >