1600 से अधिक बच्चे सम्मानित

प्रतिभाओं को मिला सम्मान प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को हजारीबाग जिले के लगभग 1600 से अधिक मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया. शहर के संत रॉबर्ट गल्र्स मीडिल स्कूल के सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. यहां विधायक मनोज कुमार यादव, विधायक जेपी पटेल, विधायक मनीष जायसवाल, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप […]

प्रतिभाओं को मिला सम्मान
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को हजारीबाग जिले के लगभग 1600 से अधिक मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया. शहर के संत रॉबर्ट गल्र्स मीडिल स्कूल के सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. यहां विधायक मनोज कुमार यादव, विधायक जेपी पटेल, विधायक मनीष जायसवाल, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, बिशप आनंद जोजो, मतिउर हसन, अशोक कुमार, एके मिश्रा, पीके जैन, बसंत झा, विनय मिश्रा, आर रतन, प्रवीण कुमार, शिवपूजन, रीमा मिश्रा व वीजे वर्गिस ने टॉपरों को मेडल देकर हौसला बढ़ाया. स्थानीय प्रभात खबर परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.
हजारीबाग : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2017 में रविवार को 1600 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. शहर के शिक्षाविद समेत जनप्रतिनिधियों व आइएएस व आइपीएस अधिकारियों ने बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया. वहीं उन्हें भविष्य संवारने के टिप्स भी दिये. बच्चे पुरस्कार पाकर गौरवांवित महसूस कर रहे थे. संत रॉबर्ट गल्र्स मिडिल स्कूल सभागार रविवार को सुबह से ही खचाखच भरा हुआ था. यहां हजारीबाग के शहरी क्षेत्र के अलावा 16 प्रखंडों के विद्यार्थी अभिभावक के साथ पहुंचे हुए थे.
मुख्य अतिथि मंडली ने विधायक मनोज कुमार यादव, जयप्रकाश भाई पटेल, मनीष जायसवाल, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, चाणक्या आइएएस एकेडमी के अध्यक्ष सह सक्सेस गुरु एके मिश्रा, बिशप आनंद जोजो, प्राचार्य अशोक कुमार, फादर पीजे जेम्स, मुनअम पब्लिक स्कूल के सचिव मतिनुल हसन, साइंस इंटर कॉलेज के प्राचार्य बसंत झा, ग्लोबल इंडियन स्कूल के प्राचार्य वीजे वर्गिस, डेंटल कॉलेज डेमोटांड़ हजारीबाग के सचिव डॉ प्रवीण कुमार, गाइडलाइन के आर रत्न, कॉमर्स ग्रुप ऑफ एजुकेशन के शिवपूजन, मानवता टेक्नोलॉजी के गोपी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया नयी चुनौतियों से सामना करने के उपाय बताये. सम्मानित होने के लिए विद्यार्थी मंच की ओर कदम बढ़ा रहे थे, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था. अभिभावक व शिक्षक विद्यार्थी को सम्मानित होते देख खुश हो रहे थे. वहीं विद्यार्थी मेडल व प्रमाण पत्र पाकर आत्मविश्वास के साथ अभिवादन स्वीकार कर रहे थे.
मेडिकल की परीक्षा में सफल होनेवाले विधि संथालिया, तान्या हर्षिका ने कहा कि प्रभात खबर का यह आयोजन विद्यार्थियों को नये मुकाम दिलाने में सीढ़ी का काम करेगा. हम विद्यार्थियों को अनुभव हो रहा है कि मेहनत के बाद जो सफलता मिलती है, उसकी कोई कीमत नहीं है.
वहीं बड़कागांव, केरेडारी, चलकुशा, बरकट्ठा, बरही, चौपारण, पदमा, इचाक, कटकमसांडी, चुरचू, दारू, टाटीझरिया, और विष्णुगढ़ के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी मंच पर सम्मानित होकर काफी रोमांचित महसूस कर रहे थे.
सीबीएसइ दसवीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले शहर के सभी बड़े स्कूलों के बच्चे अपने साथ अभिभावकों को लेकर सभागार में आये थे. लगातार पांच घंटे तक कार्यक्रम में अनुशासन देखने को मिला. कई उपयोगी जानकारी पाकर कार्यक्रम की सफलता पर विद्यार्थियों ने कहा कि प्रभात खबर विद्यार्थियों की पहली पसंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >