झापीपा करेगी सभी प्रखंडों में कमेटी गठित

हजारीबाग : झारखंड पीपुल्स पार्टी की बैठक जल संसाधन विभाग के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव मो शकील अख्तर ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष मो नसीम ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता शामिल हुए. श्री मेहता ने प्रखंडों से लेकर वार्ड स्तर तक पार्टी की कमेटी का […]

हजारीबाग : झारखंड पीपुल्स पार्टी की बैठक जल संसाधन विभाग के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव मो शकील अख्तर ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष मो नसीम ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता शामिल हुए. श्री मेहता ने प्रखंडों से लेकर वार्ड स्तर तक पार्टी की कमेटी का गठन करने की बात कही. साथ ही केंद्रीय कमेटी को चयनित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सूची सौंपने का निर्देश दिया.
जिलाध्यक्ष श्यामदेव मेहता एवं मो नसीम ने सभी प्रखंडों का दौरा कर लोगों से मिलकर समस्याओं को जाना. वहीं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, इंदिरा आवास पर चर्चा की. मौके पर सदर प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र महतो एवं मंडईखुर्द पंचायत की अध्यक्ष मीना देवी को चुना गया. बैठक में जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शहीद वारसी, महिला जिलाध्यक्ष सुषमा देवी, सदर प्रखंड अध्यक्ष देवकी मेहता, मो मुमताज, दशरथ प्रसाद, देवकुमार मेहता, लालजी शर्मा, दुलारी देवी, रमणी देवी, मंजु शर्मा, डेगलाल, केदार, मजहर खान, मो इकराम, विपिन कुमार, काली देवी, लाखो देवी, रियासत हुसैन, प्रताप राणा, प्रदीप मेहता व रामचंद्र मेहता समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >