भाजपा ने मनायी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
हजारीबाग : भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में गुरुवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 117 वीं जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुनू गोप ने की. उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कम समय में राजनीति की ऊंचाइयों को छुआ और इतिहास रचा. उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत शिक्षाविद एवं वकील के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 7, 2017 10:19 AM
हजारीबाग : भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में गुरुवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 117 वीं जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुनू गोप ने की. उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कम समय में राजनीति की ऊंचाइयों को छुआ और इतिहास रचा.
उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत शिक्षाविद एवं वकील के रूप में की. उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई इंग्लैंड से की. डॉ मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को सौंपा. कार्यक्रम में विपिन कुमार सिन्हा, योगेंद्र साव, अनिल मिश्रा, विनोद कुमार विगन, माला तिर्की, संजीव कतरियार, सुनील साहू, सुनील कुमार सिन्हा, मनोज कुमार यादव, किशोरी यादव, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिन्हा समेत काफी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 8:36 PM
January 15, 2026 8:34 PM
January 15, 2026 8:33 PM
January 15, 2026 8:31 PM
January 15, 2026 8:31 PM
January 15, 2026 8:30 PM
January 15, 2026 8:29 PM
January 15, 2026 8:28 PM
January 15, 2026 8:27 PM
January 15, 2026 8:25 PM
