अपराधी दशरथ महतो की हत्या

महुदी पहाड़ स्थित रानी तालाब के पास भिड़े अपराधी कई मामलों में था वांछित पिछले माह ही निकला था जेल से बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के चोरका निवासी दशरथ महतो (40) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उसका शव बुधवार की शाम महुदी पहाड़ स्थित रानी तालाब के पास मिला. हत्या के […]

महुदी पहाड़ स्थित रानी तालाब के पास भिड़े अपराधी
कई मामलों में था वांछित
पिछले माह ही निकला था जेल से
बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के चोरका निवासी दशरथ महतो (40) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उसका शव बुधवार की शाम महुदी पहाड़ स्थित रानी तालाब के पास मिला. हत्या के बाद सभी लोग फरार हो गये.
बताया जाता है कि दशरथ साव कई मामलों का वांछित था. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़कागांव एसडीपीओ केके महतो समेत थाना प्रभारी आकिल अहमद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार रानी तालाब के बाद गोलियों से उसे छलनी कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार गोली लगने से एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जिसका इलाज गुप्त स्थान पर किया जा रहा है. बताया जाता है कि दशरथ महतो पिछले माह की हजारीबाग जेल से निकला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >