हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ पथ पर डेमोटांड़ स्थित एक गुमटी से पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है. बरामद शराब अलग-अलग ब्रांड की है. इनमें 300 एमएल की 56 बोतल विदेशी शराब व देशी शराब की 50 पाउच बरामद की गयी है. वहीं दो बोतल बीयर भी बरामद की गयी है.
पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापामारी की. गुमटी का संचालक डेमो बस्ती निवासी हेमा साव है. उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना में अवैध शराब रखने व बेचने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
