हजारीबाग में हादसा, अरवल के चार की मौत

हजारीबाग : मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा पेट्रोल पंप के पास एनएच-33 पर ट्रक और सवारी वाहन के बीच भीषण टक्कर में सवारी वाहन में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार रांची रिम्स में चल रहा है. यह […]

हजारीबाग : मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा पेट्रोल पंप के पास एनएच-33 पर ट्रक और सवारी वाहन के बीच भीषण टक्कर में सवारी वाहन में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार रांची रिम्स में चल रहा है. यह घटना शुक्रवार की अहले सुबह

हजारीबाग में हादसा…
करीब 3:30 बजे की है. सवारी वाहन में सवार सभी लोग पूजा-अर्चना के लिए अरवल से मां छिन्नमस्तिके मंदिर रजरप्पा जा रहे थे. जानकारी के अनुसार एक स्काॅर्पियो व एक नयी पिकअप वैन पर सवार होकर सभी लोग वाहन की पूजा कराने के लिए रजरप्पा जा रहे थे. रास्ते में हेसागढ़ा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक को ओवर टेक करने के दौरान भीषण टक्कर हो गयी. इससे बालेश्वर यादव उर्फ रंगदार (65 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना की सूचना मिलते ही मांडू पुलिस ने हाइवे के एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी मांडू में भरती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. रांची में इलाज के दौरान मुरारी प्रसाद (25 वर्ष), गुड़िया देवी (28 वर्ष) और कुणाल कुमार उर्फ गोपू (13 वर्ष) की मौत हो गयी.
इन घायलों का रांची में चल रहा है इलाज
हादसे में घायल पांच लोगों का इलाज रिम्स में चल रहा है. इनमें संजय कुमार (37 वर्ष), चंपू पासवान (36 वर्ष), रवि कुमार (19 वर्ष), पप्पू कुमार (25 वर्ष) और चालक मनीष कुमार (20 वर्ष) शामिल है. मृतक समेत सभी घायल अरवल के रहनेवाले है.
पीड़ितों के चीत्कार से गूंजा अस्पताल
सड़क दुर्घटना के बाद मांडू अस्पताल में घायलों व परिजनों की चीख से पूरा अस्पताल गूंज उठा. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा. चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्यकर्मी घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में लगे रहे.
मृतकों में ये शािमल
बालेश्वर यादव उर्फ रंगदार
मुरारी प्रसाद गुड़िया देवी
कुणाल कुमार उर्फ गोपू
पांच घायल
संजय कुमार चंपू पासवान
रवि कुमार पप्पू कुमार
मनीष कुमार (चालक)
(इनका इलाज िरम्स में चल रहा है)
दो लोगों की ट्रेन से कट कर मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >