बिशुनपुर. प्रखंड क्षेत्र के लापू सालम नवाटोली गांव में जहरीले सांप के डसने काटने से 22 वर्षीय युवक रोशन भगत की मौत हो गयी. रोशन, भुवनेश्वर भगत का पुत्र था. बुधवार-गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गया था, तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया. किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को बताया. परिजन पहले उसे गांव के ओझा के पास झाड़-फूंक के लिए ले गये, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया. वहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. रात करीब ढाई बजे परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
खुले में शौच के लिये निकले युवक को सांप ने काटा, मौत
खुले में शौच के लिये निकले युवक को सांप ने काटा, मौत
