पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं ने चलाया अभियान, ग्रामीणों के बीच बांटे पौधे

गुमला के भभरी गांव में श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण किया और ग्रामीणों को फलदार पौधे वितरित किए.

गुमला: पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के महिला संगठन की ओर से अभियान के तीसरे चरण में गुमला प्रखंड के भभरी गांव में वृक्षारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्य गुरुदेव जी की पूजन-आरती, जयकारा और प्रसाद वितरण के साथ हुई.

ग्रामीणों के बीच बांटे फलदार और छायादार पौधे

कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच करंज, कटहल, मालदा आम, इलाहाबादी अमरूद, पीपल और बरगद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पौधारोपण किया गया.

ये भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड रोकने के लिए गुमला में बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित होंगे प्रतिनिधि

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

पौधारोपण के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें संगठन की महिलाओं ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया. महिलाओं ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >