Weather Forecast : झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Weather Forecast, Raining in Jharkhand, Thunderstorm : रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि सात जुलाई यानी आज तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान है. राज्य के कई जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं. वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.

Weather Forecast, Raining in Jharkhand, Thunderstorm : रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि सात जुलाई यानी आज तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान है. राज्य के कई जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं. वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.

झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज (सात जुलाई) तक मानसून झारखंड में सक्रिय रह सकता है. इससे कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसलिए सतर्क रहने को कहा गया है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के 55 नये केस, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 2863

आज राज्य के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के उत्तरी जिलों में आज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. ऐसे में घर से बाहर निकलने वक्त काफी सतर्क रहें.

झारखंड में कल से मानसून के कमजोर होने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि आज भर मानसून सक्रिय रह सकता है. कल यानी आठ जुलाई से राज्य में मानसून कमजोर हो सकता है.

आज मंगलवार को राज्य के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. बुधवार से मॉनसून के कमजोर होने का पूर्वानुमान है. इससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Weather Forecast LIVE Updates Today : मुंबई समेत इन राज्यों में सुस्त होगा मानसून, जानें झारखंड, बिहार, यूपी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए क्या जारी की गयी चेतावनी

सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. राजधानी के कई इलाकों में करीब 13 मिमी बारिश हुई. कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई. डालटनगंज में 21 तथा जमशेदपुर में करीब 23 मिमी बारिश हुई.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >