पंचायत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उगले राज ग्रामीणों के गुस्से के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा गुमला. गुमला जिले के सटी फसिया पंचायत के तर्री गांव में चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए एक अनोखा कदम उठाया. शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने महावीर साहू के यहां हुई चोरी की घटना को लेकर गांव की अदालत लगायी. पूछताछ के लिए बुलाये गये एक युवक ने शुरुआत में खुद को बेगुनाह बताया, लेकिन जब ग्रामीणों ने सख्ती से सवाल-जवाब किये, तो वह टूट गया और अपने साथियों के नाम उजागर कर दिये. इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया. ग्रामीणों ने अन्य संदिग्ध युवकों को भी पकड़ कर पंचायत में लाया और उनसे पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आये. आरोपियों ने हाल के दिनों में गांव और आसपास के इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं के बारे में अहम जानकारियां दीं. इससे यह स्पष्ट हुआ कि चोरी की ये वारदातें एक संगठित और सिलसिलेवार तरीके से की जा रही थीं. हालांकि इस दौरान कुछ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपियों के साथ मारपीट कर दी. स्थिति की जानकारी मिलते गुमला पुलिस मौके पर पहुंच हालात को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छह युवकों को छुड़ा कर हिरासत में लिया और उन्हें पूछताछ के लिए थाना ले गयी. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं और उन्हें स्थानीय युवकों पर ही संदेह था. उनका आरोप है कि नशे की लत के कारण ये युवक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.
गांव की अदालत में चोरी मामलों का खुलासा, छह युवक गिरफ्तार
पंचायत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उगले राजग्रामीणों के गुस्से के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
