मुकेश उरांव बने 21 पड़हा समिति के नये पड़हा राजा
21 पड़हा समिति भरनो की बैठक
भरनो. प्रखंड मुख्यालय स्थित जेठ जतरा बगीचा में शनिवार को 21 पड़हा समिति भरनो की बैठक हुई. अध्यक्षता पड़हा अध्यक्ष लधुवा उरांव ने की. बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और आदिवासी परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की गयी. बैठक का मुख्य एजेंडा समिति के नये पड़हा राजा का चयन करना था. इसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुकेश उरांव को नया पड़हा राजा चुना गया. चयन के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुकेश उरांव को माला पहना, सरना गमछा ओढ़ा और पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया. पड़हा राजा की जिम्मेदारी मिलने के बाद मुकेश उरांव ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा. हमारा मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के विकास, एकता व अपनी समृद्ध परंपराओं को सहेज कर रखना है. बैठक में भरनो, जतरा बगीचा, हेटटोली, पोखरटोली, गढ़ाटोली, बोडोटोली, पंडरानी, कमलपुर, तुरीअंबा और खरतंगा समेत कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. मौके पर लधुवा उरांव, एतवा उरांव, सूरजमनी उरांव, चरवा उरांव, सोमरा उरांव, शिवराज उरांव, कर्मा उरांव, शनि उरांव, सुकरा उरांव, बिरसा उरांव, शनिका उरांव, अनिल उरांव, गोबरा उरांव, बंधुवा उरांव, वीरेंद्र उरांव, सुरेश उरांव, नगवा पहान, जोगी उरांव, छोटन मुंडा, धर्मेंद्र मुंडा, सुदर्शन महली, संजय लोहरा आदि उपस्थित थे.