झारखंड के कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूरों के निधन पर परिजनों को मिलेगा मुआवजा, राज्य सरकार तैयार कर रही प्रस्ताव

Coronavirus in Jharkhand (रांची) : झारखंड के अप्रवासी मजदूरों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन होने पर उनके परिजनों को मुआवजा देने पर हेमंत सरकार प्रस्ताव तैयार कर रही है. प्रवासी मजदूरों के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. श्रम विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव पर काम कर रहा है.

Coronavirus in Jharkhand (विवेक चंद्र- रांची) : झारखंड के अप्रवासी मजदूरों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन होने पर उनके परिजनों को मुआवजा देने पर हेमंत सरकार प्रस्ताव तैयार कर रही है. प्रवासी मजदूरों के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. श्रम विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव पर काम कर रहा है.

बता दें कि राज्य के प्रवासी मजदूरों के लिए मुआवजा का प्रावधान पहले से ही मौजूद है. वर्तमान नियमों के मुताबिक, राज्य के बाहर कार्यरत अप्रवासी मजदूरों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिजनों को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देय होता है. अगर दुर्घटना में मजदूर का कोई अंग क्षतिग्रस्त होने पर 75 हजार रुपये मुआवजा के तौर पर मिलता है.

इतना ही नहीं, अप्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रर्ड नहीं होने पर भी मृत्यु होने की स्थिति में एक लाख रुपये और विकलांग होने पर 50 हजार रुपये मुआवजा के तौर पर देने का नियम है. राज्य सरकार इसका दायरा बढ़ाते हुए अब कोरोना संक्रमित होने के कारण अप्रवासी मजदूरों के निधन पर उनके परिजनों को मुआवजा देने पर विचार कर रही है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक ऑर्डर, राज्य के सभी थानों में जब्त ऑक्सीजन सिलिंडर करें रिलीज, लोगों की बचायें जान

पिछले दिनों विभागीय समीक्षा के दौरान सीएम श्री सोरेन ने श्रम विभाग को इससे संबंधित निर्देश दिया था. हालांकि, इस बारे में अंतिम रूप से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >